Samastipur

दलसिंहसराय;अंबेडकर परिचर्चा मे बोले मंत्री भारत का संविधान दुनिया भर के सभी संविधानों में उत्कृष्ट संविधान के रूप में जाना जाता

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा की प्रखंड राजद अध्यक्ष राम प्रकाश महतो की अध्यक्षता में की गई। मंच का संचालन राजद प्रदेश सचिव प्रेमशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सह बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा की डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान निर्माता के रूप में देश दुनिया मे जाने जाते है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भारत का संविधान दुनिया भर के सभी संविधानों में सबसे उत्कृष्ट संविधान के रूप में जाना जाता है। समाजवाद व सामाजिक न्याय संविधान में पूरी तरह निहित है। आज बाबा साहेब की वजह से राजनेता समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सुधि ले रहे है। वोट का अधिकार गरीबों को मिला वो बाबा साहेब की वजह से मिला है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दुनिया मे सबसे बड़ा योगदान बाबा साहेब का है। वर्तमान केंद्र सरकार संविधान में निहित कल्याणकारी कानून को तोड़ने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल ने जागरूकता फैलाने के लिए अंबेडकर परिचर्चा के रूप में विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम चला रही है। परिचर्चा में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारधारा के साथ ही भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हक और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वैचारिक रूप से संगठित और सक्रिय रहने की बात कही गई। कार्यक्रम को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रमुख जवाहर लाल राय, जिला महासचिव उपेन्द्र राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह,विपिन सहनी, बालेश्वर सिंह, प्रेम किशुन महतो,विपिन सहनी आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर राजद नेता रमेश प्रसाद सिंह, नरेश महतो, अखिलेश राय आदि मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!