Patna

आपका बेटा आतंकवादियों के कब्जे में है..असम राइफल्स के जवान के पिता से 4 लाख की ठगी,3, गिरफ्तार

चंडीगढ़ की पुलिस ने सिवान पुलिस की मदद से सीवान से तीन युवकों को ठगी करने के मामले में गुरुवार (18 मई) की शाम गिरफ्तार किया है. चंडीगढ़ से छह सदस्यीय टीम सीवान आई थी. नगर थाना पुलिस के सहयोग से असम राइफल्स के जवान के पिता से पैसे ठगने वाले तीन बदमाशों को गांधी मैदान के समीप से पकड़ लिया गया. तीनों युवकों पर आरोप है कि चंडीगढ़ निवासी आनंद सिंह से इन्होंने चार लाख रुपये ठगे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी रामाकांत साह के पुत्र राजीव कुमार, श्रवण सोनी के पुत्र दिव्यांशु कुमार और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी कृष्णा ठाकुर के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है. तीनों युवकों ने एक प्लानिंग के तहत चंडीगढ़ निवासी आनंद सिंह से फोन कर ठगी की है. आनंद सिंह का बेटा असम राइफल्स का जवान है.

 

कैसे की गई ठगी?

इस ठगी के मामले में चंडीगढ़ में ही केस दर्ज हुआ है. पीड़ित आनंद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है. इस केस के आईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन तीनों युवकों ने असम राइफल्स के जवान के पिता आनंद सिंह को कॉल कर बोला कि उनका बेटा आतंकवादियों के कब्जे में. फोन पर ही किसी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई थी. फोन पर किसी ने यह कहा था- ‘पापा मुझे बचा लो’.

इसके बाद इन लोगों ने आतंकवादियों से छुड़ाने के बदले में पांच लाख रुपये की मांग की. आनंद सिंह ने चार लाख रुपये इन लोगों को ट्रांसफर कर दिया. बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है तो आनंद सिंह ने इसकी लिखित शिकायत चंडीगढ़ पुलिस से की. पुलिस ने नंबर की जांच की. आरोपियों की तलाश में सीवान पहुंची. यहां नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम के सहयोग से पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों युवकों से पूछताछ हो रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!