Samastipur

अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश हाेने की संभावना, तापमान में होगी गिरावट, बढ़ेगी आद्रता

समस्तीपुर जिले में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी के भी आसार हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप व उमस से लोगो का दिनचर्या प्रभावित रहा। हालांकि दिन में भी आसमान मे हल्के बादलो का आना जाना लगा रहा। मौसम वैज्ञानिक रंधीर कुमार ने बताया अगले सप्ताह में बारिश की संभावना बनी हुई है। बताया कि भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में मानसून पूर्व बारिश होगी। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है एवं अधिकतम तापमान 28.6 से 36.5 डिग्री सेंटी ग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 21.6 से 18.6 डिग्री सेंटी ग्रेड तक पहुंच जाएगा। सुबह की सापेक्षित आद्रता 31 से 57 प्रतिशत तथा शाम की सापेक्षित आद्रता 13 से 32 प्रतिशत रहने की संभावना बनी हुई है। बताया कि सोमवार व बुधवार को जोरदार बारिश होने के आसार है। इस दौरान हवा की गति 7 से 11 किमी तक रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बारिश से पहले किसान रबी फसल को करें सुरक्षित : डाॅ. राम ईश्वर प्रसाद

नोडल पदाधिकारी सह वैज्ञानिक डाॅ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार व सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसानों को बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी है। उन्होंने किसानों को खेतों में रखे गेहूं व भूंसा को सुरक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को तत्काल आम के बगीचे की सिंचाई व दवा के छिड़काव से परहेज करने की हिदायत दी। उन्होंने किसानों को खरीफ फसल की तैयारी शुरू करने की सलाह दी है। बताया कि इसबार मानसून के समय बारिश कम होने की संभावना बनी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!