Indian RailwaysSamastipur

समस्तीपुर:स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली महिला:रेलवे अस्पताल से पहुंची मेडिकल टीम ने कराया भर्ती

समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार को एक अचेत महिला के मिलने रेलवे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पर रेलवे के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच कर अचेत महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ रेलवे अस्पताल ले गई। ऑन ड्यूटी डॉक्टर एके पांडेय ने बताया कि महिला किसी बीमारी के कारण बेहोश हुई है। बीमारी का कारण अभी पता नही चल सका है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बेहोश यात्री को ले जाती मेडिकल टीम।

खगड़िया की ओर से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस से उक्त महिला को किसी यात्री ने नीचे उतार दिया। ट्रेन जाने के उपरांत लोगों ने महिला को प्लेटफार्म पर बेहोश स्थिति में देखा। जिसके बाद यात्रियों ने मामले की जानकारी आरपीएफ व एसएस कार्यालय को दी। स्टेशन पर बेहोश महिला यात्री के मिलने की सूचना पर मंडलीय रेल अस्पताल के डॉक्टर एके पांडेय के साथ मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल टीम को आरपीएफ व जीआरपी का साथ नहीं मिला।

 

 

जिसके बाद टीम में शामिल डॉक्टर व कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद खुद बेहोश महिला को स्ट्रेचर से ऐंबुलेंस तक लाए। जिसके बाद महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोश महिला के पास टिकट आदि नहीं मिला है। महिला कहां की है इसके बारे में भी लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला को उपचार करने वाले डॉक्टर एके पांडेय ने बताया कि महिला किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!