Samastipur

समस्तीपुर का माैसम:1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना,ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

समस्तीपुर का माैसम:उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 मई को अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कई जिलों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी गई है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 29 अप्रैल से 3 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अगले एक-दो दिनों तक वर्षा की संभावना बहुत कम है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जबकि उसके बाद मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण 1-3 मई के बीच वर्षा की संभावना बन रही है। वहीं 3 मई को इसकी संभावना थोड़ी अधिक है। 1-3 मई के बीच मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बताया गया कि अगले दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच बीच रह सकता है। वहीं इस अवधि में 8-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जबकि 1 मई से उत्तर बिहार के सभी जिलोंे में पुरवा हवा चल सकती है।

बारिश की संभावना के बीच मौसम साफ रहने पर करें छिड़काव

मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनने के कारण आगामी 1-3 मई तक वर्षा की संभावना बन रही है। अत: किसान इस दौरान खड़ी फसलों में मौसम साफ रहने पर ही छिड़काव का कार्य करें। लत्तर वाली सब्जियों में फल मक्खी लगने की संभावना है, उससे बचाव करें। वहीं मूंग व उरद की फसल में रस चूसक कीट से बचाव करें। आेल की रोपाई करें व गर्मी के सब्जियों की सफाई करें।

^उत्तर बिहार के जिलों में मौसमीय परिस्थितियों के अनुकूल होने से आगामी 1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। इस बीच 3 मई को अधिक वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में किसान सलाह के अनुसार सावधानीपूर्वक कृषि कार्य करें। – डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!