Samastipur

दलसिंहसराय;लगमा से 61 कार्टन विदेशी शराब बरामद,दो कारोबारी गिरफ्तार

दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र के घटहो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा वार्ड 15 से गुप्त सुचना के आधार पर एलटीएफ और  स्थानीय थाना की पुलिस नें छापेमारी करतें हुए 61 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है.साथ ही दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान स्व करेल सहनी के पुत्र उपेंद्र सहनी एंव स्व फगुनी सहनी के पुत्र प्रमोद सहनी के रूप मे हुईं.घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार नें बताया की गुप्त  सुचना मिली थीं की लगमा वार्ड 15 मे दो लोग चोरी छिपे घर मे रखकर विदेशी शराब का कारोबार करतें है.
त्वरित कार्यवाही करतें हुए एल टी एफ को सुचना देते हुए गाँव मे दोनों के घर मे छापेमारी की गई.जिसमे 61 कार्टून शराब को बरामद किया गया है.जप्त शराब की क़ीमत लगभग 6 लाख बताई जा रही है.दोनों को गिरफ्तार करतें हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!