CareerNew To India

Success Story: कभी गरिमा सिंह से पुलिस ने 100 रुपये की मांगी थी रिश्वत,55वीं रैंक के साथ IPS से IAS बनीं गरिमा

Success Story: डेस्क। संसार में हर व्यक्ति का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है। कभी- कभी संघर्ष करने के बावजूद भी हताशा मिलती तो कभी सफलता भी हासिल होती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं भी घटित होती है जो ताउम्र न भूलने वाली यादें रह जाती हैं.आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से एक ऐसी आईएएस अधिकारी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनसे एक समय में एक पुलिसकर्मी ने ₹100 की घूस मांगी थी।

IPS से IAS बनीं गरिमा
वहीं, आज वह आईएएस अधिकारी के पद पर आसीन हैं। 55वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बनीं गरिमा सिंह की कहानी बेहद रोचक है।उन्होंने देश की सबसे मुश्किल और सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से पहले आईपीएस की नौकरी ज्वाइन की।इसके बाद उन्होंने फिर से तैयारी कर एक आईएएस अधिकारी का पद हासिल किया।

55 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं गरिमा सिंह
एक आईएएस अधिकारी बनीं गरिमा सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1987 को यूपी के बलिया जिले में हुआ था।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन की है। वैसे तो गरिमा का बचपन से सपना था कि वह डॉक्टर बने लेकिन दूसरी ओर उनके पिता का सपना था कि वह बड़ी होकर सिविल सेवाओं में जाकर देश की सेवा करें।

पुलिस ने मांगी थी 100 रुपये की घूस
गरिमा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर मॉल से अपने घर वापस लौट रही थी तो एक पुलिस अधिकारी ने उनसे ₹100 घूस देने के लिए कहा था।दरअसल वह कॉलेज की पढ़ाई खत्म होने के बाद घर जा रही थी लेकिन उन्हें देरी हो गई थी। रास्ते में पड़ने वाले 1 पुलिस चेक पोस्ट पर उनका रिक्शा रोककर उनसे पूछताछ की और घूस देने के लिए कहा।

लेकिन गरिमा सिंह ने उन्हें घूस नहीं दी। तो अधिकारी ने उनसे कहा कि वह अपने घरवालों से बात कराएं। वह पुलिस के इस रवैया से काफी असहज हो गईं थी।

2012 में बनीं आईपीएस अधिकारी
गरिमा सिंह ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उन्होंने परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात मेहनत की।उन्होंने मजबूत रणनीति के साथ अपने प्रयासों को जारी रखा। गरिमा सिंह ने टाइम टेबल के साथ और सीमित किताबों के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस किया।

सिविल सेवा परीक्षा की पूरी तैयारी करने के बाद साल 2012 में उन्होंने सफलता प्राप्त करते हुए सिविल सेवा की फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। तब उन्हें आईपीएस की नौकरी मिली थी।

एसपी सिटी के पद पर भी किया काम
आईपीएस अधिकारी बनने के बाद गरिमा सिंह ने अलग-अलग जिलों में सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के झांसी में एसपी सिटी के पद पर भी कार्य किया।

वह साथ में सिविल सेवा की भी तैयारी करती रहीं। गरिमा ने एक बार फिर से यूपीएससी की परिक्षा दी और इस बार उन्होंने 55 वी रैंक प्राप्त कर एक सफल आईएएस अधिकारी का पद हासिल कर लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!