Samastipur

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनायी गयी राहुल सांकृत्यायन की जयंती,छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर किया याद

समस्तीपुर मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज में सोमवार को हिन्दी विभाग के द्वारा राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता प्र्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिंहा ने की। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि विद्वता के धनी राहुल सांकृत्यायन महापंडित के उपाधि से विभूषित किये गए। विलक्षण व्यक्तित्व के अद्भुत मनीषी, चिन्तक, दार्शनिक, साहित्यकार, लेखक, कर्मयोगी और सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत रूप में राहुल ने जिन्दगी के सभी पक्षों को जिया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनी सलोनी ने कहा कि सांकृत्यायन ज्ञान की खोज में घुमकर और 30 से अधिक भाषाओं के जानकार हो गए। उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विस्तार भी राहुलजी के गतिशील जीवन का ही प्रमाण है।

 

डॉ. कुमारी अनु ने कहा कि यायावर राहुल सांकृत्यायन ज्ञान की जिज्ञासा शांत करने के लिए महिलाओं को भी यात्रा करने की सलाह दी। उन्होंने साहित्य में यात्रा संस्मरण को एक प्रतिष्ठा दिलाई। प्रो सुरेश साह ने कहा कि वे अपने अथक यात्रा से अनुभव और अध्ययन का दायरा बढाते रहे। इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ स्नेहलता ने भी शब्द पंडित के जीवन प्रवृति पर प्रकाश डाला।छात्रा सुहानी, पल्लवी कुमारी, मोती कुमारी, निकिता, मुस्कान, अनुपम, प्रिया, रूपाली, आस्था आदि ने कविता और गीत के माध्यम से राहुल सांकृत्यायन को नमन किया।

मौके पर डॉ. रीता चौहान, डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ विजय कुमार गुप्ता, डा फरहत जबीन, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ ज्ञानवती झा, डॉ बबली कुमारी, डॉ. खुशबू कुमारी सिंह, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ राजेश कुमार पांडे, डॉ. सालेहीन अहमद, स्मिता कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ श्री विद्या आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीतिका सिंह ने दिय

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!