Samastipur

समस्तीपुर में बीच सड़क धू-धू कर जली कार:ड्राइवर ने कूदकर जैसे-तैसे बचाई जान

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर हथौड़ी पथ पर बल्लीपुर गांव के पास रविवार सुबह अचानक एक सैंट्रो कार में आग लग गई। बीच सड़क पर कार धू-धू कर जलनी लगी। जिससे घबराए कार चालक ने कार को सड़क किनारे लगा जैसे-तैसे कूद कर अपनी जान बचाई। वह इतना डर गया कि जलती कार को छोड़कर भाग निकला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जलती कार के देख मची अफरातफरी
कार चालक कहां का था और कार कहां से कहां जा रही थी इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। कार में आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और अफरातफरी मच गई।
सुबह 6 बजे कार में अचानक लगी आग
खबर के मुताबिक रविवार करीब सुबह 6 बजे शिवाजी नगर हथौड़ी पथ के बल्लीॉपुर गांव के समीप शिवाजी नगर से समस्तीपुर की ओर सैंट्रो कार जा रही थी। अचानक बल्ली पुर गांव के पास कार से चिंगारी उठने लगी। यह देख कार चालक ने कार को सड़क किनारे लगा कर वो कार से कूद गया। उसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार में अकेला चालक ही था जो अपनी जान बचाकर भागा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची हथौरी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया हालांकि जिस जगह पर घटना हुई है वहां काफी सुनसान जगह है और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण आग को बुझाया नहीं जा सका। ग्रामीण ने धूल फेंकर आग बूझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!