Samastipur

समस्तीपुर में थाने पहुंचकर बोली पत्नी;आज बारात निकलेगी..मेरे पति की शादी रुकवा दीजिए

समस्तीपुर में एक पत्नी थाने पहुंची हुई है वो अपने पति की शादी रुकवाने की गुहार लगा रही है। उसने पुलिस वालों से कहा कि आज बारात निकलनी है। प्लीज शादी रुकवा दीजिए। महिला का कहना है कि 2 साल पहले हम दोनों ने शादी की थी। वो शादी की तस्वीरें भी दिखा रही है। लड़के वालों का कहना है कि वो शादी जबरन करवाई गई थी। पुलिस कंफ्यूज है कि क्या करे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला सरायरंजन थाने का है। मंगलवार को युवती थाने पहुंची। वहां कहा कि मेरे पति की शादी कराई जा रही है। शादी रूकवा दीजिए और मुझे न्याय दिलाइए।

युवती ने बताया कि दोनों 2 साल पहले घर से भागकर शादी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वो मायके में रह रही थी। मंगलवार को उसे पता चला कि 5 अप्रैल को उसकी शादी हो रही है। इसके बाद वह मंगलवार को थाने पहुंची।

अरेंज मैरिज तय हुई..शादी टूटने के बाद हुआ लव

युवती जंदाहा थाना की रहने वाली गुंजन कुमारी (23) है। वहीं प्रेमी उजियारपुर थाना क्षेत्र निवासी बबलू कुमार (26) है। युवती ने बताया कि उनके परिजनों ने साल 2021 में रिश्ता तय किया था।

रिश्ता तय होने के बाद दोनों मिले..एक-दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद बातचीत होने लगी। दोनों में रिश्ता गहरा हो गया। लेकिन दहेज की बात को लेकर शादी टूट गई।

दहेज के कारण बात नहीं बनी तो घर से भाग की शादी

युवती ने बताया कि शादी टूटने के बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। करीब 2 महीने बाद घर से भागकर 9 मार्च 2021 को मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद जब दोनों गांव आए। उनके परिजन रखने से इनकार करने लगे।

फिर भी कुछ दिनों तक युवती अपने पति के साथ घर में रही। लेकिन प्रेमी के परिजन ने लगातार दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया। प्रताड़ित होने की वजह से प्रेमिका अपने मायके चली गई।
शादी के बाद ससुराल वालों पर मारपीट करने का अरोप

गुंजन काफी दिनों से मायके में ही रह रही थी। इसी बीच मंगलवार को उसे सूचना मिला की 5 अप्रैल 2023 को बबलू की शादी होने वाली है। गुंजन शादी रूकवाने के लिए महिला थाने पहुंची। महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि महिला हमारे यहां आवेदन लेकर आई थी।

उसने 2 घंटे के अंदर कार्रवाई की बात की। लेकिन उसे कहा गया कि जांच पड़ताल करने में कुछ समय लगेगा। लेकिन वह तुरंत कार्रवाई की बात पर अड़ गई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना में आवेदन देने को कहा।

लड़के वालों का आरोप..जबरन कराई गई थी शादी

लड़की शिकायत लेकर सरायरंजन थाना पहुंची। सरायरंजन अध्यक्ष रवि कांत सिंह ने बताया कि वह हमारे यहां आई थी। जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही। इस विषय पर जांच पड़ताल किया गया। लड़के वालों के अनुसार लड़की की परिजनों ने लड़के की जबरन शादी करवा दी थी। शादी के बाद लड़के के परिजन उन्हें रखने से इनकार किया।

लड़का पक्ष के अनुसार लड़की के वापस मायके जाने के बाद 5-10 दिन तक लड़का-लड़की के बीच बातचीत हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत होना बंद हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!