Samastipur

समस्तीपुर;नदी में डूबने से छात्रा की मौत:56 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद 25 KM दूर मिली लाश,एक की तलाश जारी

समस्तीपुर में इंटर की एक छात्रा की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्रा का शव सोमवार को बरामद किया गया। 56 घंटे पूर्व वो नदी में डूब गई थी। छात्रा का शव डूबने के स्थान से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला। मृतका की पहचान अंजली कुमारी के रूप में की गई। वहीं, अंजली के साथ ही नदी में डूबी निशा देवी की तलाश अब भी जारी है। घटना मोहनपुर ओपी क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के सीधी घाट के पास हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोहनपुर गांव में भुइया बाबा के पूजा में शामिल होने के लिए बेगूसराय जिले के तेघड़ा गांव की निवासी अंजली कुमारी अपने मामा के रिश्तेदार मोहनपुर गांव के रहने वाले प्रमोद चौधरी के यहां आई थी। वहीं, पटोरी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला चौक के रहने वाले संतोष चौधरी की 20 वर्षीय पत्नी निशा देवी अपने मायके हुई थी। वो भी पूजा में शामिल होने आई थी।

पूजा से पहले भगत गंगा स्नान करने जा रहे थे। अंजली और निशा भी उनके साथ ही गईं थी। इसी बीच दोनों गहरे पानी में चली गई और नदी में डूब गईं। अंजली 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाली थी। वहीं, निशा की शादी 2022 में हुई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!