SamastipurPatnaTechnology

पेट्रोल पंप पर रखें इन बातों का खास ख्याल, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। जो वाहनों के मालिक के लिए हमेशा एक चिंता का विषय बना हुआ रहता है। लेकिन क्या आप जब भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने जाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखते हैं कि नहीं ? वरना आप धोखाधड़ी के शिकार भी हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जब भी आप पेट्रोल – डीजल भरवाने जाए तो।  

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शॉर्ट फ्यूलिंग
शॉर्ट फ्यूलिंग एकदम आसानी से किया जा सकता है अगर ग्राहक सतर्क नहीं रहा तो, ऐसा तब होता है जब ग्राहक एक निश्चित राशि के लिए अपने वाहन में ईंधन भरवाने जाता है, लेकिन स्टेशन पर जो पेट्रोल भर रहा होता है वो मीटर को रीसेट नहीं करता है तो आपके साथ ऐसा हो सकता है। इसके कारण आपको पूरी राशि का भुगतान करना पड़ता है।

फ्यूल मशीन में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स
कभी -कभी कम तेल भरने के लिए मशीन में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई जाती है लेकिन मीटर पर पूरी तरह से मात्रा नहीं दिखाई देगी। यदि आपको पेट्रोल की मात्रा के बारे में संदेह है, तो आप पांच लीटर मात्रा के टेस्टिंग के लिए कह सकते हैं। पेट्रोल पंपों में 5 लीटर का माप होता है जो नापतौल विभाग द्वारा दिया जाता है। इस बात का आपको खास ख्याल रखना चहिए।

बिना अनुमति के सिंथेटिक तेल भरना
आपको बता दें, आजकल कुछ पेट्रोल पंपों ने एक नई चाल चलनी शुरु कर दी है, जिसमें वो वाहन को नियमित ईंधन के बजाय सिंथेटिक तेल भर देते हैं। वो अक्सर ऐसा ग्राहक की अनुमति के बिना या उन्हें बिना बताए भी करते हैं। सिंथेटिक तेल सामान्य कीमत की तुलना में करीब 5 से 10 फीसदी महंगा होता है, इसलिए आपको अपनी जरूरत से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

पेट्रोल की खराब गुणवत्ता
अगर आपको पेट्रोल की वॉलिटी पर कोई संदेह है, तो आप इंजन फिल्टर पेपर टेस्टिंग के लिए कह सकते हैं। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के मुताबिक हर पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ग्राहक उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पेट्रोल मिलावट है या नहीं यह जानने के लिए फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की कुछ बूंदे डालें, अगर दाग छूटता है तो पेट्रोल मिलावट है और अगर नहीं है तो पेट्रोल साफ है।

 

पेट्रोल की कीमत की जाँच करें
जब भी आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जाएं तो एक बार कीमत की जांच जरुर कर लें,  पेट्रोल पंप डीलर को ईंधन के लिए अधिक पैसे नहीं दे सकता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय कीमत का जरूर ध्यान दें, ताकि आप किसी धोखाधड़ी के शिकार न हो।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!