Samastipur

समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 5 लाख का सोना

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के सुपौल गाछी में बुधवार रात जेवर दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसाई से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 5 लाख रुपए का गहना लूट लिया। बदमाशों की संख्या 4 बताई गई है जो दो बाइक पर सवार होकर आए थे ।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश समस्तीपुर की ओर फरार हो गए।

रात 09:30 बजे की है घटना

घटना के संबंध में बताया गया है कि रेवाड़ी गांव निवासी लाल बाबू का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखी चौक के पास सावन ज्वेलर्स नामक सोने चांदी का दुकान है। वह रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से अकेले घर रेवाड़ी लौट रहे थे ।इसी दौरान सुपौल गाछी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा कर हथियार के बल पर उनकी बाइक रोक ली इस दौरान बदमाशों ने उनसे उनका पिट्ठू बैग छीन लिया। बैग में दुकान का करीब 5 लाख का सोने का गहना था। इसके अलावा कुछ नगद राशि भी थी। उधर घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक सवार बदमाश समस्तीपुर की ओर वापस फरार हो गए।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस के अलावा अंगार घाट थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है ।अंगार घाट थाना अध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि चार बदमाशों द्वारा मिलकर इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। कारोबारी द्वारा बताए गए अपराधियों के हुलिए पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।उधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था हालांकि घटनास्थल अंगार घाट थाना होने के कारण अंगार घाट पुलिस मामले को देख रही है। वैसे लखी चौक पर लगे कुछ सीसीटीवी को देखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!