Patna

अंजू ने मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र को बनाया बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

सासाराम/ 27 मार्च- 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चो के पोषण और स्वास्थ के स्थिति में सुधार करने एवं में शारीरिक और सामाजिक के साथ साथ बच्चो को विद्यालय भेजने के पूर्व बच्चो में पढ़ाई तथा उचित मनोवैज्ञानिक विकास की नींव रखने के उद्देश्य से बाल विकास सेवा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहें है। सासाराम प्रखण्ड अंतर्गत तेतरी गांव स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 181 की सेविका अंजू देवी अपने केन्द्र पर आंगनबाड़ी के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही रही हैं। बच्चो को बुनियादी शिक्षा के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ साथ बच्चों में शिक्षा एवं नित्य केंद्र पर आने की आदत विकसित करने के लिए खेल, मनोरंजन का सहारा लेकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भरपूर उपयोग कर रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मनोरंजन के विभिन्न साधनों से बच्चों में डाली जा रही पढ़ाई की आदत:
खेल खेल में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि दिलाने में तेतरी स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। सहायिका अंजू देवी द्वारा केंद्र में मौजूद खेल एवं मनोरंजन के संसाधनों के माध्यम से बच्चो को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बच्चों में सामाजिक आचरण विकसित करने में यह केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। हर क्रियाकलाप के बेहतर तरीके से करने के लिए बच्चो को मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। इसकी झलक केंद्र में नामांकित बच्चों से बात कर स्पष्ट नजर आती है|
वर्ष 2019 में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का मिला दर्जा
सेविका अंजू देवी ने बताया कि वे वर्ष 2007 से ही आंगनबाड़ी केंद्र तेतरी में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पहले उनका केंद्र कराए के मकान में चलता था। वर्ष 2016 में आंगनबाड़ी का अपना भवन उपलब्ध कराया गया। बच्चो की बेहतर उपस्थिति और और क्रियाकलाप को देखते हुए उनके केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया गया। जिसमें बच्चों के लिए खेलने का उपकरण, मनोरंजन के लिए टेलीविजन के साथ साथ बेसिन, बेहतर शौचालय से इस केंद्र को सुसज्जित किया गया। उन्होने बताया कि केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का परिणाम है कि आज भी बच्चों की उपस्थिति बेहतर बनी हुई है।

सासाराम प्रखण्ड में कुल आठ मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है क्रियाशील:
सासाराम प्रखण्ड में कुल 334 आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद हैं जिसमे से आठ केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सासाराम सीडीपीओ सुषमा ने बताया कि सासाराम प्रखण्ड के बेदा, अमरा तालाब, कोटा, बसंतपुर, करूप, तेतरी, तुर्की एवं नहौना 2 में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि 0-6 वर्ष के बच्चों के साथ गर्भवती एवं धातृ महिलाओ के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमो को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। साथ ही केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!