Samastipur

दलसिंहसराय;आचरण पर हुआ शक तो पति ने गर्भवती पत्नी को गोली मार कर किया हत्या,पुलिस ने दिखाई सख्ती तो उगला राज

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल ढेलमारा के पास बीते शुक्रवार को बाइक से पति के साथ ससुराल से मायके जा रही एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दलसिंहसराय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक महिला मनीषा कुमारी के मास्टरमाइंड पति सुनील राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और एक खोखा भी बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस सबंध में डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी के आचरण पर संदेह होने पर ससुराल जाने के दौरान सुनसान जगह पर उसके सर में गोली मारकर हत्या कर दिया था। घटना को लेकर मेरे नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,दरोगा निसार अहमद खाँ,राजकिशोर सिंह के द्वारा घटनास्थल पर ग्रामीणों एवं मृतिका के परिजनों से पूछताछ किया गया.जिसमें उनके पति सुनील राय द्वारा घटना के संबंध में किसी और के द्वारा गोली मारने की बात और भिन्न-भिन्न तरह की बात बताकर लोगों को भ्रमित करने की बात सामने आई।

घटना के संबंध में सभी बिन्दुओं पर सूक्ष्मता से जांचोपरात एवं सुनील राय से विस्तार से पूछताछ करने पर उसने कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है. कांड में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं प्रयुक्त खोखा को सुनील राय के निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से पुलिस ने बरामद कर लिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!