Samastipur

समस्तीपुर;CSP संचालक से लूट के विरोध मे बाजार बंद:गोली मारकर लूट मामले में आक्रोशित हुए व्यवसायी

समस्तीपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट मामले को लेकर व्यवसायी आक्रोशित हो गए हैं। वारिसनगर व्यवसायी संघ के बैनर तले व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित व्यवसायी स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पिछले एक वर्ष में कई अपराधिक घटनाएं हुई हैं। लेकिन पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही। इससे व्यवसायी वर्ग सहमा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वारिसनगर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह मनियारपुर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार शाह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वारिसनगर के व्यवसायी और तेज आंदोलन करेंगे। वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

व्यवसायियों के इस आंदोलन का नेतृत्व वारिसनगर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष के अलावा जिला परिषद पति अमित कुमार कर रहे थे। वारिसनगर बाजार बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उधर, आंदोलन के दौरान सुबह लोगों ने वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय चौक पर इकट्ठा होकर बाजार में जुलूस निकाला। बाजार में जो दुकानें खुली हुई थी, उन्हें बंद करा कर दुकानदारों को साथ किया। हालांकि बंद के दौरान लोगों ने दवा दुकानों को फ्री छोड़ रखा था। ताकि मरीजों को परेशानी ना हो।

वारिसनगर थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस घटना में अब तक जख्मी व्यवसायी का बयान नहीं हो पाया है। मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले में आपराधियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वारिसनगर क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं में कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!