Samastipur

दलसिंहसराय;गौतम बुद्ध आईटीआई में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,गुलाल लगा दी बधाई

दलसिंहसराय। रामपुर जलालपुर स्थित गौतम बुद्ध आईटीआई परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुभारंभ गौतम बुद्ध आईटीआई एंव दलसिंहसराय टेक्निकल आईटीआई के निदेशक सह भाजपा नेता अमित अभिषेक ने कहा कि होली को आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक माना जाता है.होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक -दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है.रंग का त्योहार होने के कारण भी होली हमें प्रसन्न रहने की प्रेरणा देती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आईटीआई परिसर में एक दूसरे को अबीर,गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया.उक्त मौके पर पूर्व मुखिया सुमित भूषण चौधरी, जदयू नेता विरेन्द्र कुमार,दिपक कुमार, महाप्रबंधक धीरज झा,सोनू मिश्रा,राजकुमार चौधरी, रंजीत कुमार, विनय कुमार, आशीष रंजन,राकेश कुमार,चंदन मिश्रा,साहित्यकार मिन्टू कुमार झा,मनोरंजन चौरसिया,मुकुल चौधरी,चंदन कुमार मिश्रा,अजय झा,राजकुमार चौधरी,प्राचार्य विनोद कुमार मिलिंद सहित कई संस्थान परिवार के कर्मी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!