Indian RailwaysSamastipur

Good news:बिहार के इस स्टेशन पर जल्द लगेगा एस्केलेटर, सीढ़ी चढ़ने से मिलेगी मुक्ति

सहरसा. समस्तीपुर डिवीजन के सहरसा स्टेशन के लिए एक अच्छी खबर है. अब सहरसा स्टेशन पर भी जल्द ही एस्केलेटर की सुविधा बहाल हो जाएगी. रेलवे द्वारा इसकी मंजूरी मिल चुकी है. इससे खासकर वृद्ध और शारीरिक परेशानी वाले रेल यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी सुविधा होगी. रेल अधिकारी की मानें तो एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. अभी सहरसा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 2 पर पहुंचने के लिए लिफ्ट लगा हुआ है. बता दें कि एस्केलेटर की सुविधा से दूसरे फुटओवर ब्रिज को जोड़ने की योजना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

60 लाख की लागत से होगा निर्माण

सहरसा रेलवे स्टेशन पर बने दूसरे फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर की सुविधा भी रेल यात्रियों के लिए जल्द बहाल की जाएगी. इसकी लागत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है. आपको बता दें कि सहरसा स्टेशन पर रोजाना 12 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है. एस्केलेटर की सुविधा बहाल हो जाने से जहां एक तरफ बुजुर्ग, दिव्यांग यात्री के साथ-साथ महिला यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए सहूलियत मिलेगी, वही छोटे बच्चे भी स्टेशन पर आसानी से आवाजाही कर पाएंगे.

 

बोर्ड से मिल गई है स्वीकृति

इस मामले को लेकर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा और समस्तीपुर स्टेशन पर एस्केलेटर लगाया जाएगा. दोनों स्टेशन पर एक-एक एस्केलेटर लगाने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है. जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा. जिसके बाद यात्रियों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!