Vaishali

भोजपुर में अष्टधातु की 7 मूर्तियां बरामद, करोड़ों में है कीमत, चोर गिरफ्तार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करोड़ों रुपये की बेशकीमती अष्टधातु की  7 मूर्तियों के साथ अंतरराज्यीय मूर्ति चोर गिरोह के सरगना को भी धर दबोचा है. आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के 7 अष्टधातु की मूर्तियों के अलावा एक देसी कट्टा और मंदिर में लगे सीसीटीवी  कैमरे का डीवीआर बरामद किया है.

पुलिस को यह सफलता कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा फोरलेन हाइवे पर मनभावन होटल के पास मिली जहां वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि बरामद सातों अष्टधातु की मूर्तियां बक्सर जिले के साथ-साथ कई अन्य जगहों से चोरी की गई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है. मूर्तियों के साथ पकड़ा गया अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसका नाम दिल कुमार है.

दिल कुमार अपने साथियों के साथ मंदिरों से प्राचीन मूर्तियों की चोरी करता था. बेशकीमती मूर्तियों के बरामद होने की पुष्टि भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने की है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अभियान के तहत कल आरा सदर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में आरा-छपरा फोरलेन पर मनभावन होटल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

चेकिंग के क्रम में पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे लोगों पर शक हुआ और जब कार को रोककर चेकिंग शुरू की गई तो कार में सवार चार-पांच आदमी भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने भाग रहे लोगों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

कार की जांच की गई तो सात अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हुई. इसके अलावा पकड़े गए शख्स के पास में एक देसी कट्टा और एक डीवीआर मशीन को भी बरामद किया गया है. जब पुलिस ने मूर्तियों के साथ पकड़े गए दिल कुमार से इन बरामद मूर्तियों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि शनिवार की रात बक्सर जिले के ठाकुरबारी से इन्हीं लोगों के द्वारा अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की गई थी.

भोजपुर एसपी ने आगे बताया कि बरामद मूर्तियों की जांच करने के लिए पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया गया है. मूर्तियों की जांच कराई जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!