Weather UpdateSamastipur

समस्तीपुर का मौसम;चौथे दिन भी रहा कोल्ड डे,64 साल का टूटा रिकार्ड अधिकतम व न्यूनतम पारा में 1.8 डिग्री का रहा अंतर

समस्तीपुर का मौसम;उत्तर बिहार के जिलों में बीते चार दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है। इसी क्रम में 2 जनवरी के बाद से अधिकतम तापमान में आ रही गिरावट ने गुरुवार को 64 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए जनवरी माह में सबसे न्यूनतम पर रहा। बताया गया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री कम रहते हुए 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान 1960 से लेकर 2023 तक में सबसे कम दर्ज किया गया है। वहीं बताया गया कि आगामी चार दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहते हुए 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में केवल 1.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने के कारण कनकनी की स्थिति बनी हुई है। वहीं इस बीच 6.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलने के कारण ठंड के साथ दिनभर कनकनी बनी रही। वहीं दिन के समय सुबह से ज्यादा आर्द्रता रिकार्ड किया गया। बताया गया कि सुबह के समय 88 फीसदी जबकि दोपहर में 91 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही। जिससे सुबह की अपेक्षा दिन में ज्यादा सर्द मौसम रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

2004 में 1 जनवरी को 12 डिग्री सेल्सियस था अधिकतम तापमान

बताया गया कि 1998 में 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था। जो इस वर्ष से पूर्व का सबसे कम अधिकतम तापमान था। वहीं जनवरी माह में 2004 में 1 जनवरी को 12 डिग्री व 2000 में 3 जनवरी को 13.6 डिग्री तापमान रहा था। वहीं इस वर्ष गुरुवार को अधिकतम तापमान 64 साल में सबसे कम रहा।

 

आलू, सब्जी व फूलों का करें झुलसा रोग से बचाव

बताया गया कि अभी का मौसम झुलसा रोग के अनुकूल है। आलू, सब्जी व फूलों वाले पौधों का इससे बचाव करें। कम तापमान को देखते हुए आलू, गेहूं, मक्का, पपीता, केला व सब्जियों की फसलों में नमी बनाए रखें।

 

^उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चौथे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं आगामी चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। 5 जनवरी तक के मौसम में इस वर्ष 64 वर्षों में अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री नीचे गिरा है। वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य संपन्न करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!