Patna

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में केवल 28 हजार रुपए नगद,तेजस्वी से अधिक पैसे वाली उनकी पत्नी

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में केवल 28 हजार, 135 रुपए नगद हैं। बैंकाें में भी बहुत अधिक जमा नहीं। पटना सचिवालय स्थित उनके एक बैंक खाते में 25,414.65 रुपए, दिल्ली के संसद भवन स्टेट बैंक की शाखा में 3,243 रुपए तथा पटना के बोरिंग रोड स्थत पीएनबी की शाखा में 23,199 .00 रुपए जमा हैं। शनिवार को साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति का ब्योरा में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, वाहन के नाम पर मुख्यमंत्री के पास अब भी एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है जो पहले भी थी। इसकी कीमत 11.32 लाख रुपए है। गहने के नाम पर सोने की दो अंगूठी व मोती लगी एक चांदी की अंगूठी है। अचल संपत्ति के नाम एक हजार वर्गफीट में दिल्ली के द्वारिका में संसद विहार को आपरेटिव से लिया गया एक फ्लैट है। वर्ष 2004 में यह 13.78 लाख रुपए मे खरीदी गयी थी। वर्तमान में यह 58.85 लाख रुपए की हो गयी है। इनके पास किसी तरह का कर्ज भी नहीं है।

तेजस्वी के हाथ में सिर्फ 75 हजार
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 31 मार्च 2022 तक की अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है उसके अनुसार उनके हाथ में 75 हजार रुपए नगद तथा उनकी पत्नी राजश्री के हाथ में 1.25 लाख रुपए नगद के रूप में है। तेजस्वी यादव के नाम किसी तरह का ऋण नहीं है। वर्ष 2022-23 में तेजस्वी यादव ने एक लाख रुपए आयकर के रूप में चुकाए हैं। पटना सचिवालय स्थित एसबीआई की शाखा में 44.94 लाख रुपए जमा हैं। दिल्ली स्थित एसबीआई की रेल भवन शाखा में 2.75 लाख रुपए जमा हैं।

पति से अधिक नकद रखती हैं राजश्री
वहीं, उप मुख्यमंत्री की पत्नी राजश्री के नाम दो लाख रुपए की एक एलआईसी पालिसी है। तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं तथा पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम का आभूषण है। तेजस्वी यादव ने अचल संपत्ति का ब्योरा पूरे विस्तार से दिया है। गोपालगंज में 50 लाख रुपए की जमीन, चितकोहरा मौजा में तीन कट्टे में बना मकान जिसकी कीमत 75 लाख, दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में 3402 वर्गफीट तथा आठ कट्टा, 15 धुर जमीन तथा फुलवारीशरीफ के पलंगा मौजा की कुछ जमीन की जानकारी दी गयी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!