Samastipur

समस्तीपुर की खबर;कभी लालू की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे,अब वार्ड पार्षद पद का चुनाव जीते रामाश्रय सहनी

समस्तीपुर। बिहार की सियासत में अपनी जमीन खोज लेना बड़ी बात है। कुछ लोग आज भी इसके लिए तरस रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक समय मंत्री सुख भोगने के बाद अब पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं। समस्तीपुर में एक ऐसा ही मामला सबके सामने है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह कभी पशुपालन मंत्री रहे रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए आजमाई है। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते हैं। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। साल 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में पहले राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री तक बनाए गए थे। एक समय में सहनी अपने गांव में निर्विरोध मुखिया भी रहे। वे राजद के जिलाध्यक्ष भी कई टर्म तक रहे थे।

 

Jagran

निगम के वार्ड संख्या 38 में ये रहा परिणाम

रामाश्रय सहनी ने अपनी किस्मत पार्षद पद पर आजमाई थी। इन्होंने करीब 385 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल मिलाकर 1186 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो. ताहिर को 801 मत मिले। साल 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में पहले राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री बने। अपनी जीत के बाद रामाश्रय सहनी ने कहा कि क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

 

अधिकतर वार्डों में जनता ने नए चेहरे पर जताया भरोसा

नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरे पर भरोसा जताया। अधिकतर वार्डों में नए चेहरे को जीत की माला पहनाने का काम मतदाताओं ने किया है। हालांकि काम करने वाले प्रत्याशियों को मौका भी दिया है। समस्तीपुर नगर निगम चुनाव के सभी वार्डों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले जब नगर परिषद थी तो 29 वार्ड थे। वहीं नगर निगम बनने के बाद 47 वार्ड हो गए हैं। नए क्षेत्र भी जुड़े हैं। हर जगह मतदाताओं ने युवा प्रत्याशियों को तरजीह देते हुए विजयी बनाया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!