Samastipur

समस्तीपुर;शराब को लेकर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,लोगों ने घेरकर किया हमला

समस्तीपुर.समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सोमवार देर शाम शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया व पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान लोगों ने कुछ देर के लिए दलसिंहसराय -रोसरा मुख्य पथ को जाम भी कर दिया ।जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया ।पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर काली मंदिर के पास बिजली पंडित के घर में शराब का खेत उतारा गया है। सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम बिजली पंडित के घर की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान शराब बरामद नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से निकलने लगी तो लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी को घेर लिया । नारेबाजी करते हुए पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाथापाई की। मामले की जानकारी जब विभूतिपुर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया । सभी उत्पाद पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

 

उधर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ कुछ अभद्र व्यवहार किया गया है पूरे मामले को लेकर पुलिस टीम को वहां पर भेजा गया है विस्तृत विवरण कि अभी प्रतीक्षा की जा रही है। ‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!