New To India

गोवा जा रहे Go First के विमान में आई तकनीकी खराबी, मुंबई एयरपोर्ट पर लौटा सुरक्षित

गोवा जा रहे Go First के विमान में आई तकनीकी खराबी, मुंबई,: मंगलवार को मुंबई से गोवा जा रहे गो फर्स्‍ट के विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा के लिए उड़ान भरने वाला एक गो फर्स्ट विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को मुंबई हवाईअड्डे पर लौट आया। Go First के एक प्रवक्ता ने “तकनीकी कारणों से” अपनी मुंबई-गोवा उड़ान के वापसी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “विमान में 182 यात्री सवार थे।” अधिकारी ने कहा कि जी8-371 बीओएम-जीओआई संचालित करने वाले विमान वीटी-डब्ल्यूजीपी में वेंट एवियोनिक्स में खराबी के कारण वापस आना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए घटना की जांच शुरू करेगा। एयरलाइन ने कहा कि विमान को एमईएल (न्यूनतम उपकरण सूची) के तहत जारी किया गया था और यह रात 8.20 बजे रवाना हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!