Samastipur

समस्तीपुर; दो पक्षों के बीच मारपीट,एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

Fight between two parties, one person died,समस्तीपुर.समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे गांव से जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अर्जुन झा के परिवार के लोगों से विगत कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और बात मारपीट में तब्दील हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उक्त बुजुर्ग को जिंदा समझकर आनन-फानन में पटोरी अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे गांव के रहने वाले वीरेंद्र झा के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के अर्जुन झा की पत्नी रेखा देवी का कहना है कि वीरेंद्र झा पूर्व से ही हार्ट के बीमारी से ग्रसित थे। वीरेंद्र झा पर कोई हमला नहीं हुआ था। उनके ही परिवार के लोगों द्वारा हमारे ऊपर ईंट पत्थर से हमला किया गया है। पटोरी पुलिस ने रेखा देवी को भी हिरासत में लेकर पटोरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करावा कर इलाज करवा रही है। पूछताछ भी कर रही है।

क्या कहते हैं पटोरी थानाध्यक्ष
पटोरी थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि अर्जुन झा और विजेंद्र झा के बीच विगत कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी दौरान आज बुधवार को मारपीट के दौरान विजेंदर झा की मौत हो गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!