दलसिंहसराय:विधुत चोरी के आरोप में एक पर एफआईआर दर्ज.
दलसिंहसराय। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विभाग की छापामारी दल ने एक उपभोक्ता को विधुत चोरी करते पकड़ा है.छापेमारी दल में जेई सचिन कुमार, रतन कुमार कर्ण,राजकुमार यादव,मुकेश कुमार सिंह,रजनीकांत ,गौरव कुमार शामिल थे.
जेई सचिन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि दलसिंहसराय प्रखंड के बंबइया हरलाल वार्ड संख्या 06 में टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में बनवारी झा ऊर्फ पप्पू विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गए.जिसमें नॉर्थ बिहार पावर सप्लाई लिमिटेड को 8401 रुपए की क्षति हुई है.
वही अन्य 16 अत्यधिक बकायेदार का विद्युत काटा गया है.
एस के राय की रिपोट।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
