Samastipur

Samastipur Wealth Update;18 तक 9 से 11 डिग्री के बीच रहेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Samastipur Wealth Update;समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 18 दिसंबर तक ठंड के बढ़ने के आसार बताए गए हैं। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 14-18 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। वहीं मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि सुबह में मध्यम से घना कुहासा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 23-25 व न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं पछिया हवा व गिरते तापमान के कारण इस अवधि में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान 6-8 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बीच मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मेंे घने कोहरे के कारण 10 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। जिससे गांव, शहर व एनएच पर लोगों को सुबह के समय यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

20 तक करें पिछात गेहूं की बुआई

 

वैज्ञानिकों ने किसानों को 20 दिसंबर से पूर्व पछात गेहूं की बुआई समाप्त करने की सलाह दी है। वहीं 20-25 दिन वाले गेहूं में पहली सिंचाई के बाद आए खर-पतवार को हटाने के लिए दवा का छिड़काव करने, आलू के फसल की निकौनी कराने व चुना की बुआई समाप्त करने की सलाह दी है।

 

^उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चलने वाली पछिया हवा व तापमान में आई गिरावट से इस सप्ताह ठंड और बढ़ेगी। वहीं सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। जिससे विजिबिलिटी 10-15 तक रह सकती है। सुबह के यातायात में सावधानी बरतें। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!