Patna

खुशखबरी;फुटकर दुकानदारों को केंद्र सरकार नये साल पर 20 हजार रुपये देगी,उठाएं मौके लाभ..

खुशखबरी;.पटना: फुटपाथ और चौक-चौराहे पर सामान बेचने वाले दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) को नये साल में सौगात मिल सकती है. केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत स्ट्रीट वेडर्स को मिलने वाली लोन राशि को दोगुना करने की योजना बना रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मिलेंगे 20 हजार रुपये

इस स्कीम के तहत पहली बार जारी किये जाने वाले 10 हजार रुपये की लोन की राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की तैयारी है. बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मसले पर सरकार और बैंकों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं.

 

बिना किसी गारंटी के दिया जाता है लोन

उम्मीद है कि इस पर आने वाले दिनों में इस पर निर्णय ले लिया जायेगा. पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को तीन चरणों में बिना किसी गारंटी के 80 हजार रुपये का लोन दिया जाता है. हालांकि, दोगुना लोन राशि यानी 20 हजार रुपये केवल पहले चरण में ही मिलेगी. दूसरे और तीसरे चरण में मिलने वाली राशि यथावत रहेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!