crimeSamastipur

समस्तीपुर ब्रेकिंग;लोगों की तत्परता से लूटने से बच गया indian bank,एक बदमाश धराया,पहले जमकर पीटा फिर हथियार सहित पुलिस को सौंपा.

समस्तीपुर।समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में शुक्रवार शाम एक अपराधी घुसकर बैंक लूटने का प्रयास किया। हालांकि बैंक कर्मियों की तत्परता और बाजार के कारोबारियों की हिम्मत के कारण बैंक लूटने से बाल-बाल बच गया। ‌ इस दौरान लोगों ने लुटेरों को पकड़कर जमकर पिटाई भी की। लुटेरा के पास से एक 9mm पिस्टल और गोली बरामद की गई है। अभी लुटेरा की पहचान नहीं हो पाई है। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम करीब 5:00 बजे बैंक आवर खत्म हो चुका था और लगभग ग्राहक जा चुके थे इसी दौरान एक युवक काला बैग लेकर बैंक के अंदर प्रवेश किया और शाखा प्रबंधक आशीष कुमार पर पिस्टल तान ते हुए अपने साथ लाए काला बैग में 17 लाख रुपया डालने को कहा। पहले तो बैंक के कर्मी कुछ समझ नहीं पाए इसी दौरान हल्ला मचाया और सायरन बजा दिया । लोगों ने नीचे मार्केट का शटर बंद कर दी। वही अंदर प्रवेश कर इस लुटेरा को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने युवक की जमकर पिटाई भी की है युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को कब्जे में ले लिया। हालांकि लोगों के विरोध को देखते हुए वह उसे लेकर थाने जाने की स्थिति में नहीं है चुकी बैंक के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है ।और लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं लोग अपराधी को लोगों के हवाले करने की मांग कर रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

मौके पर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है चुकी युवक पिटाई के कारण जख्मी हो गया है उसे उपचार की जरूरत है हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों की तत्परता के कारण बैंक लूट किया है हटना बच गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!