Vaishali

शादी में फोटो खींचने पर मचा बवाल, खूब चले लात-घूंसे, बरात बैरंग लौटी.. बाद में थाने में लिए सात फेरे..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सीतामढ़ी। शहर से सटे भासर मच्छहा गांव में सोमवार रात आई बरात बैरंग लौट गई। कुछ बरातियों व ग्रामीणों के बीच फोटो खींचने को लेकर ऐसा विवाद उत्पन्न हो गया कि शादी के रंग में भंग पड़ गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई थी। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सहियारा थाना क्षेत्र के घोघराहा से आई बरात तय समय पर पहुंची थी और द्वारपूजा होने तक सब ठीक चल रहा था। दुल्हन के घर से मामूली विवाद में बरात लौटने के बाद हाय-तौबा मच गया। बुद्धिजीवियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

लड़की पक्ष के लोगों ने मान-मनौव्वल किया तो लड़का पक्ष ने कह दिया कि फिर किसी शुभ मुहूर्त में बरात आएगी। और यह कहकर सभी लोग लौट गए। इसी बीच मंगलवार को लड़का पक्ष नगर थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो मामला और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीण तैस में आ गए। पुलिस व लड़की पक्ष ने मान-मनौव्वल किया तो लोग शांत हुए। शादी के लिए रजामंदी हुई। आखिरकार दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी गई।

पूरे विधि-विधान से शादी कराने के बाद नव दंपती को नए जीवन की शुभकामना देते हुए विदाई दी गई। मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस की पहल पर ही शादी संभव हो पाई। हालांकि इस मामले में नगर थाना पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। थानेदार राकेश कुमार से पूछने पर उन्होंने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!