Samastipur

Samastipur; डोभी पुल के पास तेज रफ्तार XUV कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत..

Samastipur;समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डोभी पुल के पास एनएच- 122 पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार एक्सयूवी कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की पहचान मुरादपुर निवासी रमेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार और रघुवीर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों के अनुसार एक्सयूवी कार बंगरा से मुसरीघरारी की ओर आ रही थी। तभी डोभी पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्‍टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!