Vaishali

समस्तीपुर:दो माह में जिले में 16 लोगों की हुई हत्या, 12 धराए 4 मामलाें का अब तक खुलासा नहीं कर सकी पुलिस.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर. जिले में लगातार हो रही हत्या की घटना से दहशत का माहौल है। एक मामले का खुलासा हो नहीं पाता कि दूसरा मामला पुलिस के लिए चुनौती बन जाती है। दो माह के दौरान जिले में 16 लोगों की हत्या कर दी गई। इसमें पांच दहेज व पटोरी की माॅब लिंचिंग में एक बदमाश की हत्या भी शामिल है। हत्या की घटना में छह मामले का पुलिस खुलासा कर चुकी है जिसमें 12 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। लेकिन अभी भी चार मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, ताजा मामला बिथान में गवाही देने से पूर्व ही किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। इसके बाद लोग दहशत में हैं। शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला में दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा कुमारी नामक युवती की हत्या मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली जबकि खानपुर के स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार की हत्या में भी पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है। दोनों मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

 

हाल की मुख्य घटनाएं, जिन्होंनेे पुलिस की साख पर सवाल लगा दिए हैं

2 अक्टूबर को शहर के काशीपुर कृष्णापुरी मोहल्ला में धरमपुर वार्ड 37 निवासी फुलेंद्र पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी की हत्या गला रेत कर कर दी गई। इस मामले में मोहल्ला के ही विकास कुमार समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है। अबतक की जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। अबतक पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवक के किराये के कमरे से लड़की दुर्गा को मोबाइल, चप्पल व खून से सनी चाकू बरामद हो चुका है। इस मामले में अबतक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

27 अगस्त को जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्‌टी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण कारोबारी रघुवीर स्वर्णकार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया था। लेकिन इस घटना के दो महीने से अधिक गुजर जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस घटना के बाद प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा समेत कई भाजपा के दिग्गज समस्तीपुर पहुंचे थे। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पायी।

29 अगस्त को विभूतिपुर थाने के चकदोदौलिया गांव के पास गंगा स्नान करने जा रहे दिलीप राय की हत्या बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर कर दी थी। इस मामले में की जांच शुरू हुई तो इस हत्या के पीछे उनकी पत्नी रिंकू देवी का नाम आया। जांच में यह बात सामने आयी कि लॉक डाउन के पूर्व दिलीप परदेश में रहता था। इस दौरान रिंकू का अवैध संबंध गांव के ही शोभित राय से हो गई थी। लॉक डाउन के दिलीप घर लौटा तो दोनों को मिलने जुलने में परेशानी होने लगी। जिस कारण दोनों ने साजिश रच कर उसकी हत्या करवा दी। दोनों को जेल भेजा जा चुका है।

5 अक्टूबर को कल्याणपुर थाने के अजना में बदमाशों ने किसान सुरेंद्र राय के पुत्र लाल बाबू कुमार उर्फ लालू की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की सूत्रधार उनकी चचेरी बहन प्रियंका निकली। उसने लालू के बहनोई अमित के साथ साजिश रच कर हत्या करवा दी। पुलिस ने प्रियंका के अलावा अमित व अभिनंद को जेल भेजा है।

5 अक्टूबर को वारिसनर थाने के कुसैया खजूरी पर बांसबाड़ी के पास भाजपा नेता पलटन राम के पुत्र संदीप कुमार राम की हत्या कर दी गई। जांच में यह बात सामन आयी कि गांव के मो. शकिल के बहन से संदीप का संबंध था। इसमें कुदूस के पुत्र जाहिद ने नौशाद के पुत्र जाहिद के साथ उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

8 अक्टूबर को विभूतिपुर थाने के खोकसाहा गांव में एकडारा गांव निवासी अमरजीत पासवान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जांच के दौरान सूत्रधार उनकी पत्नी नीलम देवी निकली। अमरजीत की पत्नी नीलम का अवैध संबंध अमरजीत के साढ़ू सिकंदर पासवान से था। इस मामले में दोनों के अलावा हत्या सिंघेश्वर महतो को जेल भेजा चुका है।

^पुलिस की टीम हत्याकांडों में जांच कर रही है। हाल के दिनों में घटित मामलों का खुलासा कर लिया गया है। कुछ मामले में अभी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। इस पर पुलिस की टीम काम कर रही है। जल्द ही इन मामलों का खुलासा हो जाएगा।
हृदय कांत, एसपी ,समस्तीपुर

सोर्स: भास्कर।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!