Samastipur

समस्तीपुर;चंद्रग्रहण लगने के कारण शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे..

समस्तीपुर.मंगलवार को चंद्रग्रहण लगने के कारण शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। जिले में 5 बजकर 10 मिनट से 6 बज 21 मिनट तक ग्रहण काल रहा। इसके बाद लोगों ने पवित्र जल से स्नान कर पूजा पाठ किया। इस दौरान बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर को दोपहर के चार बजे से बंद कर दिया गया। वहीं माता मन्नीपुर मंदिर को दोपहर 12 बजे से ही पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर के पूजारी संजय पंडा ने बताया कि ग्रहण काल के दौरान बाबा का पट पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे मंदिर को धोया गया। इसके बाद भक्तों ने बाबा का पूजा अर्चना किया। वहीं देर रात बाबा का शृंगार किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!