Vaishali

बिहार में नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार में इस महीने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। नवंबर महीने के दूस रे सप्ताह से राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। लेकिन पछुआ की गति (6 से 8 किमी प्रतिघंटा)कम होने के कारण फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। इसकी वजह से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

अभी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। लेकिन अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद पारे में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 व न्यूनतम 18-20 डिग्री रह सकता है।

बुधवार को सबसे कम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 व अधिकतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!