crimeSamastipur

समस्तीपुर में बदमाशों ने 22 लाख से ऊपर के जेवर लूटा:विभूतिपुर मे पांच की संख्या में आए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम.

समस्तीपुर.समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर चौक स्थित एक सोना चांदी दुकान में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपए मूल्य का चांदी और सोने का जेवर लूट लिया। बदमाश ग्राहक के वेश में आए थे। बदमाशों की संख्या 6 बताई गई है। जो पिस्तौल दिए हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में दुकानदार बैजू लाल ने बताया कि पहले दो बदमाश सोने का ब्रासलेट खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया । ब्रासलेट देखने के दौरान ही बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी । इस दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर लॉकर खोलने को कहा ।

 

 

तभी पीछे से चार और अपराधी आकर दुकान के कर्मी पंकज कुमार और दो अन्य ग्रामीण को हथियार के बल पर गेट के अंदर बंद कर दिया । इसी के साथ ही बदमाशों ने दुकानदार से लॉकर का ताला खुलवा कर दराज में रखा 15 किलो चांदी और 300 ग्राम सोना लूट लिया। जाते हुए बदमाशों ने दुकान का शटर बाहर से गिरा दिया ,और मौके से फरार हो गया।

 

उधर एसपी हृदय कांत ने बताया कि घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दुकान नयी थी जिस कारण दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है बदमाश दलसिंहसराय की ओर फरार हुए थे उस दिशा में भी छापेमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!