Vaishali

नफीसा’ का फर्स्ट लुक आया सामने, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी बयां करेगी फिल्म

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर, डेस्क। लेखक व निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म ‘नफीसा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर के द्वारा सामने आया है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर बनी इस फिल्म में बालीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में एक सांग हीना पांचाल के ऊपर फिल्माया गया है। गदर फेम कैमरा मैन नजीब खान ने इस फिल्म को शूट किया है। इस  फिल्म को वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कलाकारों में अक्षय वर्मा, निषाद राज राणा, नाजनीन पटनी, सान्या सिन्हा, मनीषा, अनामिका पांडेय, राम सुजान सिंह, राजवीर सिंह, रतन राठौड़, उपासना, राजू कुमार, आशीष सिंह चौहान, दिव्य त्यागी, जय प्रकाश शुक्ला, नवनित कुमार एवं उर्ज़ान इक्छापुरिया शामिल हैं।

देश में चर्चा का विषय बना मुजफ्फरपुर कांड
बता दें कि मुजफ्फरपुर के इतिहास में बालिका गृहकांड एक ऐसी घटना थी जिसने यहां के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। न केवल मुजफ्फरपुर वरन पूरे देश में इसकी गूंज सुनाई दी थी। अब इस घटना की पीड़िताओं की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जा रहा है। यह जिम्मेदारी उठा रखी है निर्देशक कुमार नीरज ने। जिन्होंने नफीसा नाम से एक हिंदी फिल्म बनाई है।

सवालों के घेरे में सियासी व्यवस्था
इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह मुजफ्फरपुर की घटना पर आधारित जरूर है, लेकिन बिहार में बालिका गृह की पूरी व्यवस्था की सच्चाई को सामने रखने का काम करेगी। किस तरह से अत्याचार किया गया। वहां रह रहीं लड़कियों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, इसके बारे में भी बातें होंगी। इसके साथ ही साथ प्रशासन, राजनीति, मीडिया आदि की भूमिकाओं को भी सामने रखा जाएगा।

गदर फेम कैमरामैन
फिल्म गदर के कैमरामैन रहे नजीब खान ने ही इस फिल्म को खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है। फ़िल्म मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड की बात करने के साथ ही साथ बिहार की राजनीतिक व्यवस्था को भी सवालों के घेरे में ला सकती है। फिल्म को वैशाली देव ,बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय वर्मा ,निषाद राज राणा , नाजनीन पटनी , सान्या सिन्हा , मनीषा, अनामिका पांडेय, राम सुजान सिंह ,राजवीर सिंह ,रतन राठोड .उपासना ,राजू कुमार ,जय प्रकाश शुक्ला आदि अभिनय करते नजर आएंगे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!