Patna

घास काटने गई महिला की बिजली लगने से हुई मौत

पूर्णिया जिले के बायसी थाना अंतर्गत चरैया पंचायत वार्ड संख्या 13 के लौआ पुल की समीप निवासी मंदा देवी जो वर्तमान वार्ड पंच थी पालतू पशु की घास काटने के लिए घर के पास मैदान में गयी थी और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई वही बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण और मुखिया अबू बकर ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही आए दिन चरम सीमा पर है बिजली बिल बढ़ जाने पर बिजली काट दिया जाता है बिजली बिल मनमाने ढंग से वसूले जाते हैं परंतु सुविधा के नाम पर आज भी लोगों को खाना पूर्ति कराया जाता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जहां तहां बिजली का तार जमीन से सटा हुआ है बिजली के तार कटे हुए हैं तार जर्जर हो चुका है लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं देती है बल्कि अपनी मनमानी करती है जिसके कारण लगातार बिजली से लोगों की मौतें हो रही है आज से 5 दिन पूर्व आस्जा मोबैया में भी एक युवक की बिजली से मौत हुई थी और आज फिर मंदा देवी अपने पीछे परिवार को छोड़कर स्वर्ग सिधार गई वही सूचना मिलने पर बायसी पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के लिए प्रयास किया परंतु उनके परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

पूर्णिया-बायसी से शम्भु कुमार राय की रिपोर्ट

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!