Vaishali

प्रचार-प्रसार:आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया अभियान, माइकिंग से होगा प्रचार-प्रसार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समसतीपुर।
जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित कार्यक्रम को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को प्रचार-प्रसार वाहन को सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में छठ महापर्व के दौरान अधिकाधिक प्रवासी परिवार के साथ त्यौहार मनाने आते हैं। ऐसे में छठ महापर्व के दौरान 2 से 9 नवंबर तक जिले में प्रचार प्रसार कर पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है। वहीं इसके अलावा माइकिंग के जरिए प्रचार प्रसार का जियो टैग कर 15 नवंबर तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का राज्य स्तर से निर्देश दिया गया है।

जिले में कुल 26,94,227 लोग में 5,30,444 परिवार का कार्ड बनाया जाना है। अब तक जिले में 3,39,147 लोगों का कार्ड बनाया जा सका है। इस मौके पर एनसीडीओ डॉ विजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार , डीपीएम सुरेंद्र दास आईटी मैनेजर सलमान खुर्शीद आदि उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि 2011 में सामाजिक.आर्थिक जाति जनगणना हुआ था। जिसमें पात्रता के आधार पर लाभार्थी की सूची भारत सरकार के द्वारा ही तैयार की गयी है। यह सुरक्षा योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। आयुष्मान भारत योजना के जो लोग लाभार्थी हैं वह सीएससी सेंटर पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्ड की पात्रता के लिए नए परिवार का नाम नहीं जुड़ सकता है, परंतु जिस परिवार का नाम सूची में है और उनके यहां उनके परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ा जा सकता है। जैसे शादी होने के बाद पत्नी व बच्चे का नाम जोड़ा जा सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!