Vaishali

समस्तीपुर में रेप के आरोपी की मां की करतूत:बेटे ने जिसका यौन शौषण किया,मां ने उसे गमछा लगाकर गांव में घुमाया..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के अंगार घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 15 साल की किशोरी से यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। बात इतनी ही नहीं है, आरोप है कि युवक की मां द्वारा किशोरी के गले में गमछा लगाकर गांव में घुमाया भी गया था। यह घटना बीते 29 अक्टूबर की है। पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने डिहुली गांव निवासी आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक विपिन पासवान, उसके पिता नन्हकी पासवान व एक अन्य युवक सुनील पासवान को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपित सुनील पासवान की मां फरार हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला घर से फरार हो गई है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला के पति व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बारे में बताया गया है कि नन्हकी पासवान के पुत्र विपिन से किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि 26 अक्टूबर को युवक किशोरी को अपने घर ले आया। युवक और उसके परिवारवालों ने किशोरी को यह कहते हुए घर में रख लिया कि वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान लगातार तीन दिनों तक उसके साथ यौन संबंध भी बनाया। बात जब गांव में फैलने लगी तो नन्हकी पासवान की पत्नी ने किशोरी के गले में गमछा लगाकर उसे पूरे गांव में भ्रमण कराया और फिर बदचलन बताकर छोड़ दिया। बाद में किशोरी के परिवारवाले पुलिस के पास पहुंचे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!