Patna

Khesari Lal Yadav ने मंच पर खोल दी शर्ट,तो भीड़ हुई बेकाबू, कुर्सी-स्टेज सब तोड़ गए दर्शक..

Khesari Lal Yadav Program:नवादा: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के प्रोग्राम में अक्सर मारपीट और हंगामा के अलावा कुर्सियां चलने की खबर आती है. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ है. खेसारी लाल यादव नवादा के रजौली में छठ पर्व के अवसर पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे. इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के साथ छोटू छलिया भी पहुंचे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि राजनीतिक भाषणबाजी और कुव्यवस्था से नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है. कुर्सियों को भी तोड़ डाला. अफरातफरी के बीच स्थानीय नेताओं के लिए बना मंच भी टूट गया जिसके बाद भगदड़ मच गई. लोगों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई. कहा यह भी जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में नेता आकर भाषण दे रहे थे लेकिन लोगों की डिमांड थी कि खेसारी लाल को बुलाया जाए. इसी को लेकर विवाद और हंगामा हुआ.

 

 

 

…जब मंच से खोल दी शर्ट

इधर, मंच से खेसारी लाल यादव ने शर्ट खोलकर दर्शको से कहा कि वो उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं. खेसारी ने कहा- “इस धरती पर कोई ऐसा कलाकार नहीं है कि आप लोगों के सामने नंगा हो जाए. लेकिन आप सबकी मोहब्बत ने आज नंगा भी कर दिया. आप जो बोलेंगे खेसारी करेगा क्योंकि मेरी जिंदगी ही आप सबकी बदौलत है.”

 

इससे पहले सूबे के सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव, रजौली के आरजेडी विधायक प्रकाशवीर, एमएलसी अशोक यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान राजनीतिक भाषणबाजी हुई. मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशियों के पक्ष में भाषणबाजी हुई. इससे भी लोगों में आक्रोश उत्पन्न हुआ और लोगों ने विरोध भी जताया. इस कार्यक्रम में भीड़ इतनी थी कि देखने के लिए लोग पेड़ पर चढ़ गए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!