Ajab Gajab NewsPatna

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी,ग्रामीणों ने पकड़कर छठ घाट पर ही करवा दी दोनों की शादी.

सीतामढ़ी जिले में पकड़ौआ विवाह का एक मामला सामने आया है। जहां महापर्व छठ पूजा के दौरान एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। दरअसल घर से सभी सदस्य छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए गये हुए थे तभी लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया फिर दोनों को छठ घाट पर ले जाया गया जहां लड़की के परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी करवा दी गयी। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव का है। जहां से 25 किलोमीटर दूर परिहार प्रखंड में रहने वाला युवक छठ पर्व के दौरान अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

 

लड़की के घरवाले छठ घाट पर गये थे लेकिन लड़की घर पर अकेली थी। गांव वालों ने देखा कि सब कोई घाट पर गये हैं और लड़की अकेली है। फिर थोड़ी देर में एक लड़का घर के दरवाजे पर पहुंचता है और फिर घर में दाखिल होता है। गांव वाले यह सब देख रहे थे और दोनों को घर से रंगे हाथों पकड़ा और दोनों को लेकर छठ घाट पर जा पहुंचे जहां दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। लड़के के घरवालों को इसकी सूचना दी गयी है। पूरे इलाके में इस पकड़ौआ शादी की चर्चा हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!