SamastipurVaishali

दलसिंहसराय:जद यू नेता प्रशांत पंकज ने गरीब,लाचार छठ व्रतियों को 350 साड़ी एवं 50 धोती का किया वितरण..

दलसिंहसराय । JDU ,सामाजिक न्याय के मसीहा पूर्व मंत्री स्व.राम लखन महतो जी के आवास पर उनके पुत्र जद यू नेता, समाजसेवी व आर.एल.महतो बी.एड. कॉलेज के निदेशक श्री प्रशांत कुमार पंकज ने छठ महापर्व के अवसर पर समाज के गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बीच लगभग 350 साड़ी एवं 50 धोती का वितरण किया । अपने रामपुर जलालपुर स्थित आवास पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौसपुर, रामपुर जलालपुर, लोकनाथपुर गंज, जायज पट्टी आदि गांव से आए किरण देवी, कुसमा देवी, झलकमन देवी, राम उदगार पासवान, राम जतन पासवान, झापस राय, विन्दा दास, लसकु पासवान सहित सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर श्री पंकज ने बताया कि गरीबों व असहाय लोगों के बीच पिताजी के द्वारा विगत कई वर्षों से यह कार्य छठ पर्व के पुनीत अवसर पर किया जा रहा था, इस शुभ परंपरा अब हर साल आगे भी जारी रहेगा । मौके पर राम सकल महतो,विजय शंकर पोद्दार, कृष्णदेव राय,अमरेश कुमार महतो, जगन्नाथ कुंवर,मनोज पटेल,मनोज राम, वरुण साह, अरविंद कुमार महतो, इंद्रभूषण चौधरी, कुंवर सिंह केसरी, हरिचंद्र महतो आदि सैकड़ों लोग भी मौजूद थे .

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!