Vaishali

मुंगेर में मुुंहबोले चाचा ने 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी..

Patna.
बिहार के मुंगेर जिले में 11 साल बच्ची के साथ 35 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म किया। रेप के आरोपित युवक को मासूम बच्ची चाचा कह कर बुलाती थी। दरिंदगी करने के बाद युवक ने नाबालिग को धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी से उसने यह बात कही तो उसे जान से मार देगा। तारापुर थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे पीड़ित बच्ची शौच करने अपने घर से बाहर गई थी। लगभग एक घंटे के बाद वह रोती बिलखती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित के परिजन जब रेप के आरोपित युवक के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ युवक ने गाली गलौज किया।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही स्व. श्रीलाल यादव का छोटा बेटा रंजन यादव ने मुंह में गमछा बांधकर बच्ची को बगीचे में ले गया। युवक ने जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित युवक ने नाबालिग को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता की मां की ओर से तारापुर थाना में केस दर्ज करा दिया गया है।
एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। प्रयास होगा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपित को जल्द सजा दिलवाया जा सके। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!