Vaishali

बिहार की मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों की एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए : सीएम

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर और कल्याणपुर प्रखंड में 66 करोड़ से अधिक की लागत से डॉ.भीमराव आंबेडकर आवासीय स्कूल खुलेगा। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं सभी में छात्राओं के नामांकन के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित की जाएगी।

महिलाओं व लड़कियों के विकास के लिए कर रहे काम : उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया वहीं जीविका के माध्यम से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं। स्कूल में छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलाया। जिससे छात्राओं की स्कूलों में संख्या बढ़ी। मैट्रिक की परीक्षा में छात्राओं की संख्या अब लड़कों के बराबर रह रही है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से रिश्ता रहने के कारण समस्तीपुर से उनका विशेष लगाव है। इसके वे यहां बराबर आते रहे हैं। पिछले साल बाद में जगह-जगह का दौरा किया था। उन्होंने लोगों को राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश में विकास के काम करने की बजाय लोगों को एक दूसरे से लड़ाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ अब उनके जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने भाजपा नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों का मुझ पर विश्वास था। अटलबिहारी वाजपेयी ने उन्हें तीन विभाग का मंत्री बनाया था। वहीं मुरली मनोहर जोशी ने उनके आग्रह पर पटना इंजीनियरिंग कॉलेज को एनआईटी का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि अटल जी के बाद आडवाणी जी पीएम बनें, लेकिन उनका नाम हटने के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़ा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!