Vaishali

सिंगापुर अस्पताल में भर्ती होने से पहले भगवान के सामने नतमस्तक दिखे लालू यादव, पूजा-पाठ के बाद डॉक्टर के पास गए.

पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों इलाज के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर रह रहे हैं। शुक्रवार को इलाज पर जाने से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव भगवान की पूजा करते दिखे। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि पापा (लालू यादव) ने हर संकट से मुक्ति पाई है। रोहिणी ने लिखा कि जनता-जनार्दन के दुआओं की शक्ति कुछ ऐसी है। लालू यादव इलाज के लिए शुक्रवार को सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के लिए जाने से पहले  उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्विटर पर लालू यादव की तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों मॉर्निंग वॉक करते हुए ली गई फोटो भी ट्विटर पर रोहिणी ने साझा की थी। शुक्रवार को लालू यादव सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बेटी रोहिणी आचार्य ने अस्पताल से तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में रोहिणी ने लिखा – लोगों की आवाज को जिसने किया था बुलंद, आज वहीं दर्जनों बीमारियों से लड़ रहा है जंग। इसके बाद से लोग ट्विटर पर लालू यादव के जल्द स्वस्थ होकर वापस आने का प्रार्थना संदेश लिख रहे हैं।

 

लालू यादव राजद के राष्ट्रीय सम्मलेन में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार सुबह सिंगापुर पहुंचे। पूर्व निर्धारित प्लान के चलते लालू मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!