Vaishali

मुजफ्फरपुर की युवती को समस्तीपुर के युवक से हुआ प्यार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात..

समस्तीपुर ।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली शाकिया प्रवीण ने पूसा थाना के मादापुर छपरा निवासी सुल्तान नामक युवक पर शादी का झांसा देकर 3 वर्षों तक यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। युवती ने एसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है जिस पर एसपी हृदय कांत ने इस मामले में पूसा थानाध्यक्ष को कार्रवाई का आदेश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि शाकिया प्रवीण नामक उक्त लड़की पूसा थाना क्षेत्र के देवपार में रहकर पढ़ाई करती थी ।इसी बीच पूसा के मादापुर निवासी सुलतान के दुकान पर खरीदारी के दौरान आँखे चार हो गया ।दोनो साथ जीने मरने को तैयार हो गए। दोनो के बीच प्यार का परवान इस कदर हावी हुआ कि दोनों ने सारी हदें पार कर दी। इस बीच शाकिया गर्भवती हो गयी । सुल्तान पर शादी करने का लगातार दबाव बनाती रही लेकिन सुल्तान टालमटोल करता रहा। उसने उसका गर्भपात करा दिया।

देखते देखते दोनों का संबंध 3 साल पूरा हो चुका था। लेकिन सुल्तान शादी करने से टालमटोल करता रहा। आखिरकार सुल्तान ने पीछा छुड़ाने को लेकर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। शाकिया को शक हुआ तो उसके दोस्तों से सुल्तान के बारे में जानकारी ली। दो दिन पहले वह सुल्तान के घर पहुंच गई और उसके परिजनों को सारी बातें बतायी। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुआ और उसके साथ मारपीट किया। थक हार कर पुलिस के शरण में न्याय की गुहार लगाने पहुंची है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!