Vaishali

बेटी के साथ रेप, सास से भी दुष्कर्म का प्रयास, लड़की बोली- जैसे पति-पत्नी रहते हैं वैसे करने लगे थे मेरे साथ

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक पिता ने रिश्ते की मर्यादा भूलकर अपनी बेटी के साथ रेप जैसा घिनौना काम किया है. मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता और उसकी मां ने बीते मंगलवार को इस मामले में एसपी से शिकायत की है जिसके बाद ये मामला सामने आया है. लड़की ने खुद कहा कि जैसे पति-पत्नी रहते हैं वैसे उसके साथ उसके पिता करने लगे थे. मां के साथ अब वो न्याय के लिए भटक रही है. हालांकि एसपी ने कार्रवाई की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

 

आरोपित शख्स अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था. इससे भी मन नहीं भरा तो पत्नी को घर से निकाल दिया. उसकी पत्नी मायके चली गई. उसके पति ने अपने बेटे और बेटी को अपने पास रख लिया. बाद में बेटे के साथ अत्याचार करने लगा. मारपीट करने लगा तो बेटा भी नानी के यहां चला गया. इसके बाद घर में सिर्फ उसकी बेटी बच गई थी.

 

बेटी जब घर में अकेले रहने लगी तो उसके पिता की नीयत बदलने लगी. उसके साथ भी मारपीट और जबरदस्ती करने लगा. इधर, पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसके पति ने दो शादी कर रखी है. उसने कहा कि वो अपनी सगी बहन के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है. यहां तक कि वो अपने सास के साथ भी कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. महिला ने बताया कि वो अब अपने पति को छोड़ अलग रहती है. इस संबंध में कई बार मटिहानी थाने में आवेदन दिया गया लेकिन हमेशा टाल मटोल किया जाता रहा.

इधर, बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है. पूरे मामले को महिला थाना को जांच करने के लिए दिया गया है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!