Vaishali

Bihar: मैंने दोस्त का खून किया है, चिल्लाते हुए थाना पहुंचा युवक; मचा हड़कंप..

मुजफ्फरपुर।
बिहार के मुजफ्फरपुर नगर थाने में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक थाने में  कहते हुए घुसा कि उसने अपने दोस्त का मर्डर कर दिया है।  युवक  चिल्ला कर कह रहा था कि उसने अपने दोस्त रोशन की चाकू गोदकर हत्या कर दी है।  उसे गिरफ्तार करें।  यह सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए कि कहीं उसके पास चाकू मौजूद तो नहीं है।  थाने के पुलिसकर्मियों ने घेरकर युवक को हिरासत में ले लिया और लॉकअप में डाल दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक स्थित इमामगंज निवासी मोहम्मद इसराइल के पुत्र मोहम्मद छोटू उर्फ शमशाद के रूप में हुई।  पूछताछ में शमशाद ने बताया कि उसने मिठनपुरा थाना के रामबाग में रहने वाले अपने एक दोस्त रोशन कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया देश में उसकी मौत हो गई।
नगर थाना पुलिस ने तुरंत मिठनपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी। मिठनपुरा थाना अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद दल बाल के साथ पहुंचे और युवक को  अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस उसे लेकर  डेड बॉडी की तलाश में निकल गई। करीब 2 घंटे तक खाक छानती रही पर  युवक बार-बार घटनास्थल और डेड बॉडी को छुपाने का लोकेशन बदलता रहा। काफी मेहनत के बाद जब मृतक का डेड बॉडी नहीं मिला तो पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची।  घरवालों ने बताया कि थाने  पर पहुंचा युवा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह नशा करता है और अत्यधिक नशा करने की वजह से उसके दिमाग की हालत सही नहीं है। पुलिस शमशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!