Patna

बेवफा निकला सुमित,तो उसके घर पर धरना देने लगी नंदनी, बोली- इसके लिए पहले पति को छोड़ दिया और ये…

बेवफा निकला सुमित,भागलपुर: घोघा थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला गांव में बेवफा प्रेमी से धोखा खाई प्रेमिका धरने पर बैठ गई है। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे अचानक प्रेमिका नंदनी कुमारी अपना हक मांगने प्रेमी सुमित के घर पर घुस गई। मांग में सिंदूर और साड़ी पहने नंदनी को सुमित ने पहचानने से इंकार कर दिया। इस मामले को सुन लोग हैरान हो उठे। उधर नंदनी प्रेमी के घर की दहलीज पर धरना देने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे पहले गुस्साए प्रेमी सुमित के पिता कुमोद मंडल ने लडकी (प्रेमिका) को बलपूर्वक घर से बाहर कर दिया। प्रेमी के घर मे घुसने की जिद्द पर अड़ी रही, कहती रही सुमित मुझे धोखा नहीं दे सकता, सुमित के बिना मैं नही रह सकती, मैं जान दे दूंगी लेकिन यहीं रहूंगी। अब यही मेरा ससुराल है। मेरी अर्थी यहीं से उठेगी। सुमित के कारण हीं मैने अपने पहले पति को छोड़ दिया अब सुमित ही मेरा पति है।

क्या है मामला

लड़की की मां कविता देवी के अनुसार लड़की (प्रेमिका) की शादी सबौर थाना क्षेत्र मसाढ़ू गांव में मुकेश मंडल नाम के लड़के से तीन साल पहले हुई है। शादी के कुछ महिनों बाद ममलखा काली मेला के दौरान दोनों की आंखे चार हुई। फोन कॉल का सिलसिला चला। प्रेमिका नंदनी कहती हैं कि ब्रह्मचारी टोला स्थित घर पर कई बार मुझे लाकर रखा, जहां हम दोनो पति-पत्नि के रूप में एक-दूसरे के करीब रहे। हम दोनों ने घोघा के ब्रह्मचारी कुटीया मंदिर में एक वर्ष पूर्व शादी भी है।

 

लड़के की हरकत से परेशान लड़के के गांव वाले लड़के के खिलाफ होकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रेमिका नंदनी को इंसाफ मिलना चाहिए। लड़की को पत्नी के रूप में लड़के घर में घुसने दिया जाए। ग्रामीणों का पहल पर सुबह 7 बजे से 2:30 बजे तक जब लडकी भूखे प्यासे धरने पर बैठी रही तो ग्रामीणों ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाकर लड़की को समझा-बुझाकर धरने पर से उठाया। लड़की भी ग्रामीणों की बात मानकर धरने से उठ गई। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच के पास जाने और पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। देर शाम तक कोई निर्णय नही हुआ था। लड़की नंदनी सबौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की रहने वाली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!