Vaishali

उत्तर बिहार में 11 व 12 काे 10 से 30 एमएम बारिश के आसार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 11-12 अक्टूबर के बीच 13-30 एमएम तक बारिश हो सकती है। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा की ओर से आगामी 8-12 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में 11-12 अक्टूबर को अनुकूल मौसमीय कारकों के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे पूर्व 8-10 अक्टूबर के बीच आमतौर पर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान के 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70-85 व दोपहर में 60-70 प्रतिशत रह सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!